कलेक्टर ने 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को किया पेंशन प्राधिकार पत्र 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई जगदलपुर, 31 जुल...
कलेक्टर ने 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को किया पेंशन प्राधिकार पत्र
29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई
जगदलपुर, 31 जुलाई 2025/ बस्तर जिले में गुरुवार को 29 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक भावभीनी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री हरिस एस ने स्वयं उपस्थित होकर इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान कर उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री हरिस एस ने अपने संबोधन में कहा कि इन कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वर्षों तक शासकीय सेवाओं में अपना योगदान दिया है। इन सभी ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों ने भी अपनी सेवाओं और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन श्री कमलेश रायस्त, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएं दीं। यह विदाई समारोह न केवल उनके सेवाकाल के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी थी कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य सदैव सराहा जाता है।
📚 इसे भी पढ़ें:
- बस्तर को मिला गोल्ड, तोकापाल को कांस्य पदक
- अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा
- बस्तर की बहनों ने भेजीं 1001 राखियाँ सैनिकों के नाम
📰 भरोसेमंद खबरें, विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत — अब बस एक क्लिक दूर!
👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं:
कोई टिप्पणी नहीं