Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

JNV कोण्डागांव में PGT एवं TGT पदों पर संविदा भर्ती का अवसर, 20 अगस्त को वर्चुअल इंटरव्यू

• शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में आयोजित होगा ऑनलाइन साक्षात्कार : कोण्डागांव : जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्...

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में आयोजित होगा ऑनलाइन साक्षात्कार :



कोण्डागांव : जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार PGT एवं TGT पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों का वर्चुअल साक्षात्कार 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य संजय किशोर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति/एंगेजमेंट के लिए यह वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।



विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित नवोदय विद्यालयों के प्राचार्यों से पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित वर्चुअल इंटरव्यू में शामिल हो सकें।

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

संस्था: जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव

पद: PGT एवं TGT

नियुक्ति: संविदा आधार पर

सत्र: 2026-27

इंटरव्यू: 20 अगस्त 2026

समय: सुबह 11:00 बजे

माध्यम: वर्चुअल इंटरव्यू

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket