• चोरी की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : जगदलपुर : बस्तर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में ...
• चोरी की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया :
जगदलपुर : बस्तर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रार्थी की चोरी गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी पीलासिंह नाग, निवासी कुड़कानार, थाना बस्तर, अपनी काला-मैरून रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KM 2833, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है, घर के सामने खड़ी कर सो गया था। रात करीब 1 बजे बाहर निकलने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार सक्सेना (26 वर्ष), पिता स्व. विजय सक्सेना, निवासी धरमपुरा-01 विकास नगर, जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसके बताए अनुसार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, प्रधान आरक्षक चोवादास गेंदले, आरक्षक अंकित पटनायक तथा डीएसएफ आरक्षक गनीराम कश्यप का विशेष योगदान रहा।


कोई टिप्पणी नहीं