Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों शिक्षकों ने निकाली हुंकार रैली

• शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : जग...

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन :

जगदलपुर : शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सेवा सुरक्षा सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार रैली निकाली। शिक्षकों ने लंबित मांगों के निराकरण और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान के बजाय नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के लाखों शिक्षक परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों ने नियुक्ति के समय निर्धारित सभी योग्यताओं और प्रतिस्पर्धाओं को पूरा कर सरकारी सेवा हासिल की थी, ऐसे में सेवा के अंतिम पड़ाव में नई योग्यता और परीक्षाओं की अनिवार्यता लागू करना उचित नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन योग्यताओं को अब अनिवार्य किया जा रहा है, उन्हें नियुक्ति के समय ही क्यों नहीं लागू किया गया। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक स्कूल में चाक-डस्टर छोड़कर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

सभा के बाद शिक्षकों ने मंडी प्रांगण से रैली निकाली, जो चांदनी चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और डीपीआई संचालक के नाम कलेक्टर को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।


ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें 

शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पुरानी सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य सेवा लाभ देने, वेतन विसंगति दूर कर केंद्रीय वेतनमान का लाभ देने की मांग की गई।

इसके अलावा 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हित में आवश्यक संशोधन करने तथा पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड कराने की मांग भी शामिल है।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के संभागीय संचालक प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चंदेल, राजेश गुप्ता, जिला संचालक लुदरसन कश्यप, शैलेन्द्र तिवारी, ताहिर शेख, अमित पाल, नीलमणी साहू, हरेंद्र राजपूत, मंगल राम मौर्य, फुल दास नागेश, कमला शर्मा, नीलम झा, बृजेश्वरी पोद्दार, पूर्णिमा सेठिया, भूमिका निषाद, योगेश शिवहरे, चंद्रशेखर पांडे, हरदास शांडिल्य, राहुल ठाकुर, धंसाय नाग, चेतेन्द्र पाणिग्राही, लेख राम बीसाई, मनीष ठाकुर, बुधराम बघेल, हेमंत मांडवी, शत्रुघ्न कश्यप, अमित अवस्थी, भुवनेश्वर नाग, शरद श्रीवास्तव, सलीम शाह, राम प्रसाद ठाकुर, ओमप्रकाश पटेल, महेंद्र ठाकुर, राजेश वर्मा, नागेश्वर ठाकुर, माना जानी सहित जिलेभर के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री ने टीईटी को लेकर की घोषणा

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket