• एसएलआर, .315 रायफल, 6 बीजीएल लॉन्चर समेत 23 हथियार और 492 जिंदा राउंड बरामद, संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता : सुकमा : जिले मे...
• एसएलआर, .315 रायफल, 6 बीजीएल लॉन्चर समेत 23 हथियार और 492 जिंदा राउंड बरामद, संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता :
सुकमा : जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम भण्डारपदर और मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टीम को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। डम्प की सघन तलाशी में ऑटोमेटिक हथियारों के साथ विभिन्न प्रकार की रायफल, बीजीएल लॉन्चर, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, विस्फोटक और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री में 1 एसएलआर रायफल, 1 .315 बोर रायफल, 1 .410 मस्केट रायफल, 6 बीजीएल लॉन्चर, 1 सिंगल शॉट रायफल, 1 .315 बोर देशी कट्टा, 5 नग 12 बोर रायफल और 7 भरमार बंदूक शामिल हैं। इसके अलावा एसएलआर और .303 की मैगजीन भी बरामद की गई हैं।
492 जिंदा राउंड और बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल बरामद
सुरक्षा बलों को एके-47 के 45, एसएलआर के 196, इंसास के 89, .303 रायफल के 97, .315 रायफल के 20 और 12 बोर रायफल के 45 जिंदा राउंड मिले हैं। इस तरह कुल 492 जिंदा राउंड बरामद किए गए।
डम्प से 8 बड़े, 23 मीडियम और 58 छोटे बीजीएल सेल, 66 बीजीएल कार्टिज, 5 देशी हैंड ग्रेनेड तथा 8 बीजीएल मुंडी भी बरामद की गई। इसके साथ ही 240 जिलेटिन स्टिक और करीब 18 किलोग्राम गन पाउडर भी मिला है।
अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री भी बरामद
बरामद डम्प से एके-47 के 31 खाली खोखे, .303 के 2 और 12 बोर के 10 खाली खोखे, 18 मैगजीन पाउच, 7 बीजीएल पाउच, 6 एक्सीलेटर प्लग, 40 टाइगर बम पटाखे, 7 जोड़ी काली वर्दी, 10 कमर पाउच, 5 नीले ड्रम, काले रंग के 32 और हरे रंग के 22 कमर बेल्ट सहित अन्य सामग्री मिली है।
इसके अलावा 11 व्हिसिल गार्ड, 7 मंकी कैप, 2 वेल्डर शील्ड, 2 सोलर प्लेट, 3 रिबन, 5 मीटर कपड़ा चैन, 7 पिट्ठू बैग, दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाए रखने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी के लिए एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं