• केंद्र सरकार ने पांच समूह बनाने की योजना तैयार की, रायपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट को एक समूह में रखा गया : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी राय...
• केंद्र सरकार ने पांच समूह बनाने की योजना तैयार की, रायपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट को एक समूह में रखा गया :
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी है। केंद्र सरकार इन एयरपोर्ट्स को पांच समूहों में बांटकर 50 साल की लीज पर देने की योजना बना रही है।
प्रस्ताव को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की बात सामने आई है। नागर विमानन मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, पांच बड़े हवाई अड्डों को छह छोटे एयरपोर्ट्स के साथ समूह बनाकर निजी भागीदारों को सौंपा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक समूह में शामिल सभी हवाई अड्डों का संचालन एक ही निजी कंपनी को दिया जा सकता है।
रायपुर और औरंगाबाद एक समूह में
प्रस्तावित समूहों में छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट को महाराष्ट्र के औरंगाबाद एयरपोर्ट के साथ रखा गया है। इसके अलावा अमृतसर-कांगड़ा गग्गल, वाराणसी-गया-कुशीनगर, भुवनेश्वर-हुबली और तिरुचिरापल्ली-तिरुपति को अलग-अलग समूहों में शामिल किया गया है।
PPP मॉडल के तहत एयरपोर्ट संचालन में निजी भागीदारी बढ़ाने की इस योजना के तहत चयनित निजी कंपनियों को लंबी अवधि की लीज पर हवाई अड्डों के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव है।


कोई टिप्पणी नहीं