Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

• साइबर जागृति अभियान के तहत परपा पुलिस ने विद्या ज्योति स्कूल, क्राइस्ट कॉलेज और नवीन महाविद्यालय में किया जागरूक  : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ पु...

साइबर जागृति अभियान के तहत परपा पुलिस ने विद्या ज्योति स्कूल, क्राइस्ट कॉलेज और नवीन महाविद्यालय में किया जागरूक :

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत थाना परपा पुलिस ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

पुलिस अधीक्षक जगदलपुर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में 18 अगस्त को विद्या ज्योति स्कूल, जगदलपुर एवं क्राइस्ट कॉलेज, जगदलपुर तथा 19 अगस्त को नवीन महाविद्यालय, तोकापाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी चंद्रहास सिन्हा एवं थाना परपा प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी।


फर्जी कॉल और डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान

पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी लिंक के संबंध में जानकारी दी। लोगों से ऐसे मामलों में घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की गई।

विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।



पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, साइबर अपराध से बचें।”

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket