Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

‘नारायणी’ ने लगाई 60 से अधिक भाषाओं की सामग्री की प्रदर्शनी

• बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों की भाषाओं के कैलेंडर, समाचार पत्र सहित अन्य सामग्री रही आकर्षण का केंद्र : रा...

बहुभाषी संग्रहालय की प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों की भाषाओं के कैलेंडर, समाचार पत्र सहित अन्य सामग्री रही आकर्षण का केंद्र :


रायपुर : छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर नया विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘नारायणी’ बहुभाषी संग्रहालय द्वारा 60 से अधिक भाषाओं की सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न भाषाओं के कैलेंडर, समाचार पत्र एवं अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई।


प्रदर्शनी का अवलोकन विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन, संस्कृति एवं राजभाषा के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।



अवलोकन के दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी को अद्भुत बताते हुए इसकी सराहना की।


संग्रहालय के राजेंद्र ओझा एवं डॉ. मृणालिका ओझा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत की डोगरी, दक्षिण की सौराष्ट्री तमिल, पूर्व की मंगर, पश्चिम की कच्छी तथा मध्य भारत की निमाड़ी, वागड़ी और गोर बोली सहित 60 से अधिक भाषाओं की सामग्री प्रदर्शित की गई।


प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न भाषाओं और उनकी सामग्री को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिससे भाषाई विविधता और बहुभाषी साहित्यिक-सांस्कृतिक सामग्री को देखने का अवसर मिला।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket