• मूर्ति मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे जैन समाज के लोग, विधि-विधान से श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में रखी प्रतिमा : धमतरी : जिले के प्रसि...
- Advertisement -
![]()
• मूर्ति मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे जैन समाज के लोग, विधि-विधान से श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में रखी प्रतिमा :
धमतरी : जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा मिलने का मामला सामने आया है। प्रतिमा मिलने की सूचना के बाद जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे।
जैन समाज के लोगों ने प्रतिमा को विधि-विधान के साथ सुरक्षित रूप से इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में रखा।
प्रतिमा के गंगरेल बांध के पास मिलने की सूचना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रतिमा के वहां पहुंचने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


कोई टिप्पणी नहीं