Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

मलेरिया-पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम के सामने चक्काजाम

• दूषित पानी, फॉगिंग और दवाई छिड़काव की कमी का आरोप; सुशील मौर्य ने महापौर की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल, राजेश चौधरी ने आंदोलन तेज करने की चेत...

दूषित पानी, फॉगिंग और दवाई छिड़काव की कमी का आरोप; सुशील मौर्य ने महापौर की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल, राजेश चौधरी ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी :

जगदलपुर : शहर में मलेरिया, पीलिया और जलजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान फॉगिंग, दवाईयों के छिड़काव, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी तथा मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग, कीटनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जब शहर की जनता स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है, ऐसे समय में महापौर का दिल्ली और उत्तरप्रदेश की यात्रा पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य संकट के समय शहर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जनता के बीच क्यों नहीं हैं।

सुशील मौर्य ने कहा कि मलेरिया, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम को युद्धस्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं करनी चाहिए। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक फॉगिंग, प्रभावित इलाकों में दवाईयों का नियमित छिड़काव, दूषित पेयजल की शिकायतों का तत्काल निराकरण, स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा जलभराव और गंदगी वाले क्षेत्रों की सफाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम भेजकर निगरानी बढ़ाई जाए तथा जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि जब-जब शहर पर विपत्ति आती है, भाजपा के नेता जनता के बीच रहने के बजाय शहर से बाहर चले जाते हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल फॉगिंग, दवाईयों के छिड़काव और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

राजेश चौधरी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी, दूषित पेयजल और मच्छरों का प्रकोप है, वहां विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जगदलपुर की जनता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी नागरिक सुविधाओं के अधिकार को लेकर है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से फॉगिंग, दवाईयों के छिड़काव, स्वच्छ पेयजल और सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं की, तो पार्टी जनहित के मुद्दे पर आंदोलन को और उग्र करेगी।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, वीरेंद्र परिहार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, प्रशांत जैन, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket