Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24.545 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

• धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी, उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे थे गांजा; 12.27 लाख रुपये से अधिक कीमत का मादक पदार्थ...

धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे थे आरोपी, उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे थे गांजा; 12.27 लाख रुपये से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त :

जगदलपुर : बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नगरनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.545 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 27 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा उड़ीसा से रायपुर ले जाने की तैयारी में थे।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर नगरनार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध हुलिये के दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चुमन बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी तुरपुरा पोड़ाईगुड़ा पारा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर और बेनूधर कश्यप, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुम्हली, थाना भानपुरी, जिला बस्तर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद थैला, प्लास्टिक बोरी और बैग से कुल 24.545 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, सउनि जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक अजय साहू, भीमेसन बघेल, आरक्षक दशरू नाग, सुकमन पाण्डे, डीएसएफ आरक्षक, भास्कर भारद्वाज तथा सैनिक जगन्नाथ नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket