Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इंटर्न डॉक्टरों की मांगें जायज, सरकार स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करे: जावेद खान

• कांग्रेस ने हड़ताल से प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई चिंता, सरकार से तत्काल समाधान निकालने की मांग : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्र...

कांग्रेस ने हड़ताल से प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई चिंता, सरकार से तत्काल समाधान निकालने की मांग :


जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ने प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर राज्य सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों को वर्तमान में मिलने वाला 15,900 रुपये मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाना चाहिए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में जावेद खान ने कहा कि बस्तर और सरगुजा जैसे वनांचल क्षेत्रों में इंटर्न डॉक्टर ग्रामीणों और आम नागरिकों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में 15,900 रुपये का मासिक स्टाइपेंड पर्याप्त नहीं है और कई बार इसका भुगतान भी समय पर नहीं हो पाता। ऐसे में सरकार को डॉक्टरों की मांग स्वीकार करते हुए स्टाइपेंड बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ देश में इंटर्न डॉक्टरों को सबसे कम स्टाइपेंड देने वाले राज्यों में शामिल है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पड़ोसी राज्य ओडिशा में इंटर्न डॉक्टरों को 41 से 44 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान इंटर्न डॉक्टरों को 12 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता था, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बढ़ाकर 15,900 रुपये किया गया था।

जावेद खान ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल से प्रदेश, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालने और हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket