Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर के जनजातीय विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मिले सांसद महेश कश्यप

• ट्राईफेड प्रोसेसिंग प्लांट को पुनः शुरू करने सहित रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और वनोपज आधारित उद्योगों के लिए सौंपा विस्तृत मांग पत्र : जगदल...

ट्राईफेड प्रोसेसिंग प्लांट को पुनः शुरू करने सहित रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और वनोपज आधारित उद्योगों के लिए सौंपा विस्तृत मांग पत्र :


जगदलपुर : बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर बस्तर के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए विभिन्न विकासात्मक प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान बस्तर जिले के आड़ावाल स्थित ट्राईफेड प्रोसेसिंग प्लांट की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह संयंत्र लंबे समय से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके बंद रहने से स्थानीय जनजातीय संग्राहकों, महिला स्व-सहायता समूहों, वन धन विकास केंद्रों और वनोपज सहकारी समितियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्लांट को पुनः संचालित करने तथा आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने की मांग की।

मांग पत्र में सांसद ने लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन के लिए आधुनिक इकाइयों की स्थापना, जनजातीय युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार मिशन, बस्तर में राष्ट्रीय जनजातीय कौशल एवं उद्यमिता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना तथा जनजातीय संस्कृति, कला और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक एवं शोध केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा श्रीअन्न एवं वन आधारित उत्पादों की ब्रांडिंग और अंतरराष्ट्रीय विपणन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहायता, जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के विस्तार तथा प्रत्येक जनजातीय विकासखंड में वन धन विकास केंद्र स्थापित करने की मांग भी पत्र में शामिल है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बस्तर के जनजातीय समाज को रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सांसद द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित विषयों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket