Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 26 जुलाई अंतिम तिथि

  "12वीं या इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 17.5 से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन" नई दिल्ली।  (रोम...

 


"12वीं या इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 17.5 से 21 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन"

नई दिल्ली।  (रोमेश नामदेव) भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में अग्निवीर वायु के रूप में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

"आयु सीमा"

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले तथा 2 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट का लाभ मिलेगा।

"शारीरिक योग्यता"

महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अन्य शारीरिक मानदंड भारतीय वायु सेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे।

"ऑनलाइन आवेदन"

उम्मीदवार घर बैठे भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

भारतीय वायु सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket