"28 नवंबर 2026 को होगी चयन परीक्षा, पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील" "जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (...
"28 नवंबर 2026 को होगी चयन परीक्षा, पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील"
"जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन"
जगदलपुर/नई दिल्ली। (रोमेश नामदेव) देशभर के प्रतिभाशाली ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।
:- कौन कर सकता है आवेदन?
:- JNVST 2027 के लिए वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे जो—
:- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों।
:- विद्यार्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियाँ शामिल) के बीच हो।
:- अन्य पात्रता संबंधी शर्तें आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस के अनुसार पूर्ण करते हों।
28 नवंबर को होगी परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा।
नवोदय विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं
जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें शामिल हैं—
:- निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
:- आवासीय (हॉस्टल) सुविधा
:- पौष्टिक भोजन
:- पाठ्यपुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री
:- विद्यालयी यूनिफॉर्म
:- CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा
:- आधुनिक प्रयोगशालाएं एवं पुस्तकालय
:- खेलकूद, NCC, Scouts & Guides, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियां
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन करना आवश्यक है, ताकि पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: शुरू
अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026


कोई टिप्पणी नहीं