• जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन, तिरंगा यात्रा के साथ निकाली गई मौन मशाल रैली : जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभाजन व...
• जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन, तिरंगा यात्रा के साथ निकाली गई मौन मशाल रैली :
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित कर 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों को याद किया गया।
संगोष्ठी को मुख्य वक्ता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने देश के विभाजन की विभीषिका से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले हजारों-लाखों लोगों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी के बाद भाजपा जिला कार्यालय से अमर जवान शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन मशाल रैली भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बलदेव मंडावी, आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, परिस राम बेसरा, योगेंद्र पाण्डेय, नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, नारायण ठाकुर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, नीलाम्बर सेठिया, विनय सोना, प्रदीप देवांगन, रंजीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं