Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

तिरंगे की शान में सराबोर हुआ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर, अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण

• स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारी-कर्मचारियों ने दोहराया राष्ट्रसेवा और जनसेवा का संकल्प : जगदलपुर...

स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारी-कर्मचारियों ने दोहराया राष्ट्रसेवा और जनसेवा का संकल्प :

जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर का परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। बैंक परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।



इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है।


बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और आमजन की सेवा करते हुए जिले के विकास में निरंतर योगदान देना बैंक का संकल्प है।


वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बैंक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ जनसेवा के संकल्प को दोहराया। पूरे परिसर में देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का वातावरण दिखाई दिया। समारोह का समापन राष्ट्रहित एवं जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक एस.ए. रज़ा, पर्यवेक्षक मनोज सिंह, संजय पाण्डे सहित बैंक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket