Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

वंदे मातरम् गीत के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

• कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध : जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस...

कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध :

जगदलपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


मशाल जुलूस कोतवाली चौक से शुरू हुआ और मेन रोड से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्र की अस्मिता के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।



‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : महेश कश्यप

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रगीत का किसी भी मंच पर अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।


भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि राष्ट्र के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के विषय पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


महापौर संजय पांडे ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसा कृत्य कर देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा।


मशाल जुलूस में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, श्रीनिवास मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र बाजपेयी, रोहित त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, रणजीत पांडे, प्रकाश झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket