Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

साइबर जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

जगदलपुर : मंगलवार को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कालीपुर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर अ...

जगदलपुर : मंगलवार को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कालीपुर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।


कार्यक्रम में साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी ने कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय जागरूकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फोन से ज्यादा व्यक्ति के दिमाग को निशाना बनाते हैं और जल्दबाजी तथा अज्ञानता का लाभ उठाकर अपराध करते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक करने से बचें और किसी करीबी मित्र के साथ भी पासवर्ड साझा न करें। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।



साइबर निरीक्षक ने व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से प्राप्त .APK फाइल को नहीं खोलने तथा मोबाइल में टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों को पूरी तरह समाप्त करना हमेशा संभव नहीं होता, इसलिए कोई भी फोटो या सामग्री अपलोड करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।



विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए श्री तिवारी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में नाम आने का डर दिखाकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों को भी इस तरह की साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।


उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले संदिग्ध विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1930 और 112 नंबर मोबाइल में सुरक्षित रखें और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करें।



टाउन इंस्पेक्टर लीलाधर राठौर ने कहा कि डर और लालच पर नियंत्रण रखकर ऑनलाइन फ्रॉड से काफी हद तक बचा जा सकता है। बिजली या अन्य सुविधा का कनेक्शन काटने के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से घबराने की जरूरत नहीं है। इसी तरह सस्ते सामान, आसान लोन या अन्य आकर्षक ऑफर के लालच से भी बचना चाहिए।


उन्होंने फर्जी या आपत्तिजनक फोटो के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ितों को डरने के बजाय परिवार और साइबर अवेयरनेस सेंटर से अपनी समस्या साझा करने की सलाह दी।




कार्यक्रम के दौरान ‘मैं जागरूक हूं और साइबर क्राइम से मुक्त हूं’ संदेश के साथ सेल्फी जोन भी बनाया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. समीर ठाकुर ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुनेश्वर लाल साहू ने किया, जबकि डॉ. विनय प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।




कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket