शिक्षा | सामाजिक सरोकार | लोहण्डीगुड़ा शिक्षा के लिए सहयोग ...
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए पाठ्यपुस्तक दान
लोहण्डीगुड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसन्त कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकें दान कीं।
पिछले विजिट के दौरान डॉ. कश्यप को विद्यालय के विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुख ने बताया था कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कुछ विद्यार्थी आवश्यक पाठ्यपुस्तकें खरीद पाने में असमर्थ हैं। विद्यार्थियों की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुस्तकों की व्यवस्था कर उन्हें उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर डॉ. कश्यप ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने जैसी पहल न केवल उनकी पढ़ाई में प्रत्यक्ष सहयोग करती है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनके उत्साह और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए डॉ. बसन्त कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक सराहनीय, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी कदम बताया।
उमाशंकर ठाकुर — प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा
गुणसागर जोशी — संकुल समन्वयक
अमित अवस्थी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व और पुस्तक दान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं