Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बालक आश्रम नागलसर में वृहद वृक्षारोपण, 100 फलदार पौधे रोपे

जगदलपुर : बस्तर प्रकृति बचाओ समिति जिला बस्तर द्वारा बालक आश्रम नागलसर, संकुल नागलसर, विकासखंड जगदलपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ...

जगदलपुर : बस्तर प्रकृति बचाओ समिति जिला बस्तर द्वारा बालक आश्रम नागलसर, संकुल नागलसर, विकासखंड जगदलपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, नींबू, जाम, कटहल, जामुन, बादाम, काजू और मुनगा सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 फलदार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम के दौरान बालक आश्रम के सभी बच्चों को दो-दो पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत नागलसर की सरपंच राजन्ती बघेल एवं आश्रम अधीक्षक तुलाराम नाग ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

वृक्षारोपण के बाद समिति के वरिष्ठ सदस्य जयंती पंडा ने आश्रम के सभी बच्चों को बिस्कुट, चॉकलेट तथा पढ़ाई के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

समिति के सदस्य डीबी बराल ने बच्चों को पौधरोपण की आवश्यक तकनीक के साथ-साथ पौधों की देखभाल, संरक्षण और उनकी वृद्धि के उपायों की जानकारी दी। समिति के सचिव मदन आचार्य ने पर्यावरण एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

समिति के अध्यक्ष दशरथ कश्यप ने पेड़-पौधों से मानव जीवन को मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ों की लगातार कटाई का मानव जीवन और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उर्मिला आचार्य, विद्योतमा आचार्य, शशी बराल, जयंती पंडा, महेश कुमार सेठिया, सोमा बघेल, उमेश चन्द्र आचार्य, डॉ. हितेन्द्र सिंह, नीता सेठिया, किशन सेठिया, हरिचंद सेठिया, सुन्दर लाल, दुर्जन, सीताराम सहित समिति के सदस्य एवं आश्रम के छात्र उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket