Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर सुआर्य राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की वार्षिक आमसभा संपन्न

• समाज के आय-व्यय का प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा, सदस्यता शुल्क एवं स्वेच्छा अनुदान जमा करने का किया गया आग्रह : जगदलपुर : बस्तर सुआर्य राजपुरो...

समाज के आय-व्यय का प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा, सदस्यता शुल्क एवं स्वेच्छा अनुदान जमा करने का किया गया आग्रह :


जगदलपुर : बस्तर सुआर्य राजपुरोहित तिवारी ब्राह्मण समाज की वर्ष 2026 की वार्षिक बैठक एवं आमसभा रविवार को ग्राम घाटलोहंगा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। आमसभा में घाटलोहंगा सहित तोकापाल, चितालूर, कविआसना, अरण्डी एवं जगदलपुर से समाज के सदस्य शामिल हुए।


बैठक में समाज की विभिन्न गतिविधियों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।


आमसभा में समाज की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी देने के बाद सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क के रूप में 250 रुपये तथा स्वेच्छा अनुदान राशि के रूप में 50 रुपये जमा करने का आग्रह किया गया। इसके पश्चात आमसभा का समापन किया गया।


समाज के सदस्यों ने बताया कि उनकी सामाजिक परंपरा के अनुसार वर्ष 1324 ईस्वी में जब काकतीय राजवंश के महाराज अन्नमदेव वारंगल से बस्तर आए, उस समय से सुआर्य राजपुरोहित भी उनके साथ बस्तर में आकर बस गए।


समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

आमसभा में समाज के अध्यक्ष मन्ना प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, संरक्षक नवरतन तिवारी, कोषाध्यक्ष मिथिला प्रसाद तिवारी, सचिव घनश्याम तिवारी, सह-सचिव चंद्रशेखर तिवारी सहित खीरेंद्र तिवारी, पूर्णप्रकाश तिवारी, सुखनाथ तिवारी, अनंत तिवारी, गजेंद्र प्रसाद तिवारी, विपिन कुमार तिवारी, कामेंद्र प्रसाद तिवारी सहित कोर कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket