Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर किया याद

• अटल परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन : जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को देश के पूर्व प्...

अटल परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन :


जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालबाग स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



अटल जी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित : महेश कश्यप

भाजपा सांसद महेश कश्यप ने अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के नापाक इरादों को विफल कर भारतीय सेना के शौर्य और विजय ने अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और अटल निश्चय को प्रदर्शित किया।


उन्होंने कहा कि भाजपा को गढ़ने और संगठन को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने में अटल बिहारी वाजपेयी का अमर योगदान रहा है। उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करना चाहिए।


कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं अटल जी : वेदप्रकाश पाण्डेय


भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त और कवि अटल बिहारी वाजपेयी को अजातशत्रु की उपमा दी जाती है। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माता भी हैं। उनका जीवन, उनके कार्य और उनके उच्च राजनीतिक मापदंड भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद


अटल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डेय, कमलचंद्र भंजदेव, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, परिस राम बेसरा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, सुब्रतो विश्वास, मनोहर तिवारी, राजेंद्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्राही, संजय विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, राजपाल कसेर, संतोष बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, नीलम यादव, मीना साहू, रेखा सिंह, अभिलाष यादव, मनीष पारेख, जयराम दास, शैलेन्द्र भदौरिया, नरेंद्र पाणिग्राही, हरीश पारेख, रौशन झा, रूपेश जैन, योगेश मिश्रा, आलेख राज तिवारी, आनंद झा, अभिषेक पिन्टू साव, मनोज ठाकुर, श्रीनिवास रथ, बृजेश कपूर, कमलेश विश्वकर्मा, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान, आदर्श ठाकुर, विनायक बेहरा, शेख सिद्दीकी, कमल झज्ज, कृष्णा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket