Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नशीली टेबलेट की बिक्री करते पंजाब का आरोपी गिरफ्तार, 285 टैबलेट और बाइक जब्त

• कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : जगदलपुर : नशे के खिलाफ जीरो टॉ...

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया :

जगदलपुर : नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बस्तर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने के आरोप में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।



पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से Diphenoxylate Hydrochloride & Atropine Sulphate Tablets IP Lomotil की 5 पत्तियों में कुल 285 नशीली टेबलेट तथा बिना नंबर की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।


इंद्रावती पुराने पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इंद्रावती पुराने पुल के पास बिना नंबर की डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर खड़ा है और कमर में लगाए बेल्ट बैग में अवैध नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कोतवाली एवं बोधघाट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।


टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगल सिंह, पिता चंदन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम टोंग, पोस्ट ऑफिस राया, थाना ब्यास, जिला अमृतसर, पंजाब बताया।


पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली टेबलेट बरामद हुई। टेबलेट रखने और बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय एनडीपीएस, जगदलपुर में पेश किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी एवं नशे से जुड़े मामलों में पूर्व से भी संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ थाना परपा में मामला दर्ज है।


कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर पांडे, प्रमोद सिन्हा, परिमल दास एवं दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने एवं सुनील मनहर तथा आरक्षक रंग लाल, तामेश्वर चंद्राकर, बलराम और युवराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket