Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पंडरीपानी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर की तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ हॉकी टीम में चयन

• विशाखा कश्यप, जिज्ञासा कश्यप और परमेश्वरी सोड़ी जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व : परमेश्वरी सोढ़ी, ...

विशाखा कश्यप, जिज्ञासा कश्यप और परमेश्वरी सोड़ी जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व :

परमेश्वरी सोढ़ी, जिज्ञासा कश्यप, विशाखा कश्यप

जगदलपुर : बस्तर जिले के पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया हॉकी सेंटर की तीन प्रतिभावान महिला हॉकी खिलाड़ियों विशाखा कश्यप, जिज्ञासा कश्यप एवं परमेश्वरी सोड़ी का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।


पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया हॉकी सेंटर बस्तर में हॉकी प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। भारत सरकार की खेलो इंडिया सूची में भी पंडरीपानी हॉकी ट्रेनिंग सेंटर को संचालित हॉकी केंद्र के रूप में दर्ज किया गया है।


मेहनत के दम पर बनाई राज्य टीम में जगह

पंडरीपानी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं तीनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर छत्तीसगढ़ की टीम में स्थान बनाया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना तीनों खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


तीनों के चयन से बस्तर जिले और पंडरीपानी हॉकी सेंटर में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।


जिज्ञासा कश्यप और परमेश्वरी सोड़ी माता रुक्मिणी आश्रम में रहकर पंडरीपानी स्थित खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।


प्रशिक्षकों एवं खेल संस्थाओं ने दी शुभकामनाएं

तीनों खिलाड़ियों को खेल विभाग, पंडरीपानी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के कोच कार्तिक यादव, माता रुक्मिणी आश्रम के श्री धर्मपाल शैनी, खेल अधिकारी सुशांत पाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, माता रुक्मिणी कन्या विद्यालय के प्राचार्य विनोद जोशी, रेखा जैसवाल एवं समस्त सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket