• महादेव घाट से कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौ धाम तक निकली यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प : जगदलपुर : भगवान महादेव की भक्ति...
• महादेव घाट से कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौ धाम तक निकली यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प :
जगदलपुर : भगवान महादेव की भक्ति और गौ सेवा के संकल्प के साथ बस्तर संभाग में पहली बार गौ सेवा संकल्प कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ महादेव घाट से हुआ, जहां से श्रद्धालु पवित्र जल, रोटी और गुड़ लेकर कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौ धाम के लिए रवाना हुए।
यात्रा महादेव घाट से सिरहासार, गोलबाजार मेन रोड, कोतवाली, शहीद पार्क, कुम्हारपारा, हाईवे और आड़ावाल होते हुए कुरंदी गौ धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के जयकारों के साथ गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कुरंदी गौ धाम पहुंचने के बाद कांवड़ यात्रियों ने शिवलिंग में पवित्र जल अर्पित कर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात 5100 रोटी और 51 किलो गुड़ गौ माता को अर्पित किया गया तथा गौ सेवा का संकल्प लिया गया।
आयोजकों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ कांवड़ यात्रा को गौ सेवा से जोड़कर समाज में सेवा, संवेदना और संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने यात्रा में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, गौ सेवकों और दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गौ सेवा और धार्मिक-सामाजिक सेवा से जुड़े आयोजनों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में दीपक पनपालिया, नरेश कोरी, कैलाश ठाकुर, रोहन कुमार, विक्रम ठाकुर, सुनीता कश्यप, वंशिका पोडाल, जशवंत जोशी, रवि नेताम, नरसिम्हा सिन्हा, रोहन सेठिया, अमन धीवर, आदि ठाकुर, अमित ठाकुर, हर्षा यादव, रीना ठाकुर, उमेश सेन, महेंद्र कश्यप, गीतेश पाणीग्राही, आनंद बघेल, डालेश्वर कश्यप, जितेन्द्र जोशी, कृष ठाकुर, कृष बाजपेयी, विजय ठाकुर और अंशु कुमार सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं श्रद्धालु सहभागी रहे।






कोई टिप्पणी नहीं