Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गृह मंत्री विजय शर्मा ने सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ गठन की मांग उठाई, रक्षा मंत्री को लिखा पत्र

• बस्तर के युवाओं की वीरता और जंगलों के अनुभव का राष्ट्रीय सुरक्षा में उपयोग करने का किया आग्रह : रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं ...

बस्तर के युवाओं की वीरता और जंगलों के अनुभव का राष्ट्रीय सुरक्षा में उपयोग करने का किया आग्रह :



रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार से भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बस्तर के युवाओं की वीरता, साहस और दुर्गम जंगलों में उनके अनुभव को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

पत्र में गृह मंत्री ने उल्लेख किया है कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियानों का प्रमुख क्षेत्र रहा है। यहां के युवाओं ने कठिन परिस्थितियों में साहस और दृढ़ता का परिचय दिया है तथा वे स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और जंगलों की चुनौतियों से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र में अनुशासन, आत्मगौरव तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती देने के साथ बस्तर में स्थायी शांति और विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket