Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

  "बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष स्व. बलिराम कश्यप को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...

 




"बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष स्व. बलिराम कश्यप को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण"

जगदलपुर। (रोमेश नामदेव ) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जगदलपुर स्थित बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राहुल टिकरिहा ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का पूरा जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और बस्तर के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा को बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका संघर्ष, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को स्व. बलिराम कश्यप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही बस्तर के विकास और संगठन की मजबूती का संकल्प साकार किया जा सकता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय बलिराम कश्यप के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, भाजयुमो बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, सोम प्रकाश जोशी, राहुल सोनी, कृष्णा निषाद, मणिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी, जशवंत जोशी, विवेक साहू, दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket