Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर के लिए स्वच्छ पेयजल और सिंचाई सुविधाओं पर जोर, सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को सौंपे चार प्रस्ताव

• जल जीवन मिशन, सिंचाई परियोजनाओं और इंद्रावती बेसिन विकास के लिए विशेष कार्ययोजना की मांग : जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंच...

जल जीवन मिशन, सिंचाई परियोजनाओं और इंद्रावती बेसिन विकास के लिए विशेष कार्ययोजना की मांग :


जगदलपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और जल संरक्षण संबंधी परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे हैं। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश के अन्य सांसद भी मौजूद रहे।



सांसद महेश कश्यप ने अपने प्रस्ताव में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में कई परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं। कई गांवों में ओवरहेड टैंक बनने के बावजूद पाइपलाइन या नल कनेक्शन नहीं हैं, जबकि कुछ स्थानों पर अधोसंरचना तैयार होने के बाद भी नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने इन कार्यों की उच्चस्तरीय जांच, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने और थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की मांग की।

एक अन्य प्रस्ताव में सांसद ने बस्तर के लिए विशेष जल संसाधन एवं सिंचाई विकास पैकेज स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने, चेक डैम, स्टॉप डैम, एनीकट, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के विस्तार तथा पुराने सिंचाई ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मांग की।



सांसद ने इंद्रावती नदी बेसिन के समग्र विकास के लिए विशेष परियोजना स्वीकृत करने का भी आग्रह किया। इसके तहत जलग्रहण क्षेत्र विकास, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, नदी तट संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत तैयार पेयजल योजनाओं को शीघ्र शुरू करने, सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता देने तथा ग्राम पंचायतों को संचालन और रखरखाव के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र के लिए विशेष दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है, जिससे हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचे और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिल सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket