• पति की सेवा पुस्तिका और ऋण पुस्तिका गुम होने के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर जगदलपुर कलेक्ट्रेट के सामने हो...
- Advertisement -
![]()
• पति की सेवा पुस्तिका और ऋण पुस्तिका गुम होने के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर जगदलपुर कलेक्ट्रेट के सामने होगा धरना :
जगदलपुर : पति की सेवा पुस्तिका और ऋण पुस्तिका से जुड़ी समस्या का निराकरण नहीं होने से परेशान सुष्रिया दास ने 23 अक्टूबर 2026 से जगदलपुर कलेक्ट्रेट के सामने शांतिपूर्ण धरना देने की घोषणा की है। इस मामले में नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ, शिक्षा विभाग का समर्थन भी सामने आया है। सुष्रिया दास ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर धरने के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
सुष्रिया दास के आवेदन के अनुसार, उनके पति रघुराज दास शासकीय हाई स्कूल चितालूर, विकासखंड बकावंड में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। उनका निधन 15 अप्रैल 2025 को हो गया था। सुष्रिया दास का आरोप है कि उनके पति की सेवा पुस्तिका गुम हो गई और इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि सेवा पुस्तिका और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी समस्या के कारण पेंशन संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।
23 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट के सामने धरना
सुप्रिया दास ने 23 अक्टूबर से शांतिपूर्ण धरना देने की बात कही है। उन्होंने प्रशासन से धरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक भी शिकायत पहुंचाई गई है।
नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ, शिक्षा विभाग का समर्थन इस मामले को संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बनाता है। अब संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।।
x


कोई टिप्पणी नहीं