Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित काव्य गोष्ठी सम्पन्न, कवियों ने प्रकृति और सावन का किया भावपूर्ण चित्रण

• जगदलपुर के लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक व्यक्ति-एक पेड़’ का लिया गया संकल्प : जगदलपुर : प्रेम सदन साहित्य...

जगदलपुर के लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक व्यक्ति-एक पेड़’ का लिया गया संकल्प :



जगदलपुर : प्रेम सदन साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में "सावन, वर्षा ऋतु एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा ऋतु की सुंदरता के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।



कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुषमा झा द्वारा मां शारदे की वंदना से हुआ। इसके बाद नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों और युवा रचनाकारों ने वर्षा, हरियाली, जल संरक्षण, वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविताओं में प्रकृति के सौंदर्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।



काव्य गोष्ठी में बस्तर भूषण सम्मानित अवध किशोर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा झा, लोकगायक एवं कवि विपिन बिहारी दास, व्यंग्यकार शशांक शेंडे, नवनीत कमल, डॉ. पूर्णिमा सरोज, देवश्री गोयल, सतरूपा मिश्रा, कृष्ण शरण पटेल, रामेश्वर चंद्रा, गीता शुक्ला, नीता पांडे, श्रीवर सिंह ठाकुर, भोजराज साहू, रंजना सिन्हा सहित अनेक साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।




कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने "एक व्यक्ति-एक पेड़" लगाने और सीड बॉल के माध्यम से हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवश्री गोयल ने प्रतिभागियों को कपड़े की थैली में सीड बॉल वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन सतरूपा मिश्रा ने किया, जबकि संस्था की ओर से डॉ. पूर्णिमा सरोज ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में हिंदी साहित्य भारती और लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय का सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket