Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं, महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीज परेशान: भुवनेश्वर कश्यप

• पंजीयन काउंटरों पर लंबी कतारें, डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी दूर करने की मांग : जगदलपुर : बस्तर जिला इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति के उ...

पंजीयन काउंटरों पर लंबी कतारें, डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी दूर करने की मांग :



जगदलपुर : बस्तर जिला इंद्रावती नदी बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कश्यप ने महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण और घोषणाओं के बावजूद अस्पतालों की जमीनी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।


जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि महारानी अस्पताल के ओपीडी पंजीयन काउंटर पर ऑनलाइन टोकन और पर्ची बनवाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों मरीज, बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग घंटों तक कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। गंभीर मरीजों को भी समय पर पंजीयन नहीं मिल पाने से इलाज में देरी हो रही है।


उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, दवाइयों और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।


भुवनेश्वर कश्यप ने कहा कि केवल निरीक्षण और घोषणाओं से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। उन्होंने अस्पतालों में रिक्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों के पद तत्काल भरने, पंजीयन काउंटरों की संख्या बढ़ाने, ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था को सुचारू करने तथा मरीजों को समय पर जांच, दवा और उपचार उपलब्ध कराने की मांग की।


उन्होंने कहा कि महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल बस्तर संभाग के लाखों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान हैं। ऐसे में यहां की व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार होना जरूरी है, ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।


संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पतालों की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket