Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नगरनार पुलिस ने 4.469 किलो गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के युवक को दबोचा, ओडिशा से बस के जरिए ले जा रहा था खेप

• धनपुंजी फॉरेस्ट नाका में कार्रवाई, 2.25 लाख रुपये का गांजा और नगदी जब्त : जगदलपुर :  बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए...

धनपुंजी फॉरेस्ट नाका में कार्रवाई, 2.25 लाख रुपये का गांजा और नगदी जब्त :



जगदलपुर : बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.469 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये मूल्य का गांजा और 130 रुपये नगद बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार 30 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका (एनएच-63) के पास एक युवक पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाकिब (22 वर्ष), पिता शकील अहमद, निवासी ग्राम खुरजा, सराय मुर्तजा खां, थाना खुरजा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 4.469 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 130 रुपये नगद भी जब्त किए।


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, अजय साहू तथा आरक्षक सुरेश तिर्की, राधाकृष्ण राय, राजेश मौर्य और चालक आरक्षक अविनाश कुमार की विशेष भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket