Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

18 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, 20 जुलाई को घोषित होगा परिणाम; पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं

  "18 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, 20 जुलाई को घोषित होगा परिणाम; पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं...

 


"18 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, 20 जुलाई को घोषित होगा परिणाम; पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं"

जगदलपुर, 08 जुलाई 2026। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय, धुरगुड़ा (जगदलपुर) में कक्षा 11वीं के लैटरल एंट्री प्रवेश की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी कार्यक्रम में केवल तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है, जबकि पात्रता, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पद्धति एवं अन्य सभी नियम और शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय की कुल 19 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बालक वर्ग के लिए 16 सीटें तथा बालिका वर्ग के लिए 3 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्गवार सीटों में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 बालिका सीट, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3 बालक एवं 1 बालिका सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 7 बालक एवं 1 बालिका सीट तथा सामान्य वर्ग (UR) के लिए 6 बालक सीटें उपलब्ध हैं। विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) के लिए इस वर्ष कोई सीट रिक्त नहीं है।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून से प्रारंभ हो चुकी है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 4 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 15 जुलाई को पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके पश्चात 16 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश के लिए 18 जुलाई (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का केंद्र प्रयास आवासीय विद्यालय, धुरगुड़ा, जगदलपुर निर्धारित किया गया है। परीक्षा परिणाम 20 जुलाई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि माओवाद हिंसा से प्रत्यक्ष प्रभावित परिवारों के बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित विशेष छूट एवं सुविधाएं पूर्व की भांति मिलती रहेंगी। साथ ही जिन छात्र-छात्राओं ने इस सत्र के लिए पहले ही आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन जमा करें तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जगदलपुर से प्राप्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2026 (शाम 4 बजे तक)

पात्र-अपात्र सूची जारी : 15 जुलाई 2026

प्रवेश पत्र जारी : 16 जुलाई 2026

प्राक्चयन परीक्षा : 18 जुलाई 2026 (प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)

परीक्षा परिणाम : 20 जुलाई 2026

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket