Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

केरलापाल के किसान लछन गर्दी ने आधुनिक खेती से बदली किस्मत, बढ़ी आय

• उन्नत बीज, संतुलित खाद और वैज्ञानिक खेती अपनाकर बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा : नारायणपुर : जिले के ग्राम केरलापाल निवासी किसान ल...

उन्नत बीज, संतुलित खाद और वैज्ञानिक खेती अपनाकर बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा :



नारायणपुर : जिले के ग्राम केरलापाल निवासी किसान लछन गर्दी ने आधुनिक कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती की तस्वीर बदल दी है। मेहनत, लगन और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से उन्होंने फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।

लछन गर्दी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्नत किस्म के बीज, संतुलित उर्वरकों का उपयोग और समय पर बुवाई जैसी आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाईं। विभाग से मिले तकनीकी मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की सहायता से उनकी खेती पहले की तुलना में अधिक लाभकारी बन गई।

उन्होंने बताया कि पहले पारंपरिक तरीके से खेती करते थे, लेकिन अब आधुनिक तकनीकों, समय पर सिंचाई और गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे उनकी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।

लछन गर्दी अब अपने गांव के अन्य किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्नत बीज, संतुलित खाद और सिंचाई संसाधनों का सही उपयोग कर कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन और अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket