Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

दीदी के गोठ में गूंजी आत्मनिर्भर बस्तर की आवाज, लखपति दीदियों का हुआ सम्मान

• वन मंत्री केदार कश्यप बोले, बस्तर की मातृशक्ति समाज में परिवर्तन की सशक्त वाहक बनी : जगदलपुर : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुर...

वन मंत्री केदार कश्यप बोले, बस्तर की मातृशक्ति समाज में परिवर्तन की सशक्त वाहक बनी :



जगदलपुर : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित संभाग स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ के 12वें संस्करण में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आई हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।



मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त वाहक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहान सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है। सांसद महेश कश्यप ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण में स्व-सहायता समूहों, एनआरएलएम और लखपति दीदी योजना की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चपका की नीतू झा, सुलेंगा की सुगनी कश्यप और इरपा की हेमबती नाग सहित कई लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। कोंडागांव की नम्रता पटेल ने भी अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजना के तहत मिले ऋण से उन्होंने अपना व्यवसाय सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket