Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर को मिली पहली कैथलैब की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण

• डिमरापाल के कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुई सुविधा, हृदय रोगियों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर आधुनिक उपचार : जगदलपुर : बस्त...

डिमरापाल के कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुई सुविधा, हृदय रोगियों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर आधुनिक उपचार :



जगदलपुर : बस्तर संभाग की पहली और छत्तीसगढ़ की दूसरी अत्याधुनिक कैथलैब का गुरुवार को डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से अब बस्तर सहित पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों को समय पर आधुनिक उपचार मिलेगा और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।



लोकार्पण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और कैथलैब की स्थापना इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि मेकाहारा के बाद यह प्रदेश का दूसरा बड़ा सरकारी कैथलैब संस्थान है। साथ ही बस्तर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है।

कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. गुरु एन. रेड्डी ने बताया कि कैथलैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट प्रत्यारोपण और पेसमेकर जैसी आधुनिक हृदय संबंधी प्रक्रियाएं की जा सकेंगी। इससे बस्तर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुपर स्पेशलिटी उपचार मिलेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।



इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket