Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुकमा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने MedLEaPR पोर्टल का दिया प्रशिक्षण

• SDOP और थाना प्रभारियों को डिजिटल मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग एवं पोस्टमार्टम प्रबंधन की दी गई जानकारी : सुकमा : पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के...

SDOP और थाना प्रभारियों को डिजिटल मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग एवं पोस्टमार्टम प्रबंधन की दी गई जानकारी :


सुकमा : पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की की उपस्थिति में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में MedLEaPR (Medico-Legal Examination and Post Mortem Reporting) पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।



प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने MedLEaPR पोर्टल के माध्यम से मेडिको-लीगल परीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डिजिटल प्रबंधन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग तथा दस्तावेजों के सुरक्षित आदान-प्रदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में पोर्टल की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।



अधिकारियों ने पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप इसकी उपयोगिता और विवेचना में इसके महत्व को समझाया। प्रशिक्षण के दौरान SDOP और थाना प्रभारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए केस विवेचना में पोर्टल के प्रभावी उपयोग और आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket