Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बीजापुर में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पद पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन

  "बीजापुर में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पद पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन" "केवल स्थानीय निवासी होंगे पात्र, आवेदन सिर्फ ...

 


"बीजापुर में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पद पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन"

"केवल स्थानीय निवासी होंगे पात्र, आवेदन सिर्फ स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से स्वीकार किए जाएंगे"

बीजापुर, 6 जुलाई 2026।(रोमेश नामदेव )

बीजापुर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्राम पंचायत सचिव के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत बीजापुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह भर्ती केवल बीजापुर जिले के स्थानीय निवासियों के लिए की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आवेदन 20 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर में प्राप्त हो जाए।

जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि हाथों-हाथ जमा किए गए, कोरियर अथवा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन भेजने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रारूप, पात्रता एवं अन्य जानकारी बीजापुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण बिंदु :-

पद का नाम – ग्राम पंचायत सचिव

रिक्त पद :– 01

आवेदन की अंतिम तिथि :– 20 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक प्राप्त होना अनिवार्य)

आवेदन माध्यम :– स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक

पात्रता :– केवल बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket