Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बीईओ अनिल दास का औचक निरीक्षण, दो शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की अनुशंसा

• अनुपस्थित शिक्षक के निलंबन और एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति के लिए भेजा प्रस्ताव, समय पालन के दिए सख्त निर्देश : जगदलपुर : विकासखंड शिक्षा ...

अनुपस्थित शिक्षक के निलंबन और एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति के लिए भेजा प्रस्ताव, समय पालन के दिए सख्त निर्देश :


जगदलपुर : विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अनिल दास ने बुधवार को विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित कई शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बुरुंदवाड़ा सेमरा, माचकोट, तिरिया, धनपुंजी, कस्तूरी, डोंगरीगुड़ा, मारकेल, खम्हारगांव और मंगनपुर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का जायजा लिया गया।



निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा की शिक्षिका अंजुलता साहू के विलंब से विद्यालय पहुंचने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं प्राथमिक शाला मारकेल के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिनके निलंबन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया।



इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया के कर्मचारी विमल एक्का भी लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।





बीईओ अनिल दास ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर विद्यालय पहुंचने, वीएसके ऐप में नियमित उपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket