Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

संस्कार भारती एवं बादल संस्था ने पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि

• बैठक में लोककला पंडवानी में उनके योगदान को किया याद, कलाकारों ने अर्पित की पुष्पांजलि : जगदलपुर : संस्कार भारती जिला बस्तर इकाई एवं बादल...

बैठक में लोककला पंडवानी में उनके योगदान को किया याद, कलाकारों ने अर्पित की पुष्पांजलि :



जगदलपुर : संस्कार भारती जिला बस्तर इकाई एवं बादल आसना लोकसंगीत संकाय द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पद्म विभूषण लोक कलाकार स्वर्गीय तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उनके लोककला पंडवानी के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर बताया गया।



संस्कार भारती के जिला महामंत्री एवं बादल संस्था के लोकगीत संकाय प्रमुख भरत गंगादित्य ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाई। वहीं जिला अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कापालिक शैली में पंडवानी गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और पद्मश्री, पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हुईं।



कार्यकारी अध्यक्ष इंद्राणी नंदी ने तीजन बाई से जुड़ा एक संस्मरण साझा करते हुए उनकी लोकप्रियता का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित कलाकारों और पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में स्मृति पाढ़ी, नूपुर दास, अनुसुईया चन्द्रवंशी, अमित यादव, सतीश राजपाल, अनीता बघेल, शकुंतला कश्यप सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket