Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान को मिली रफ्तार, मलेरिया-डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान

• स्वास्थ्य विभाग की टीमों का घर-घर सर्वे, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान जारी : जगदलपुर : बस्तर जिले में कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन मे...

स्वास्थ्य विभाग की टीमों का घर-घर सर्वे, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान जारी :



जगदलपुर : बस्तर जिले में कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में संचालित "स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान" के तहत मलेरिया, डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य मलेरिया मुक्त बस्तर के लक्ष्य को हासिल करना है।



स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सर्वे कर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर रही हैं। संदिग्ध मरीजों की मलेरिया और डेंगू की जांच की जा रही है। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा सर्वे, फॉगिंग, स्रोतों का नष्टिकरण और दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।



स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग और बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं।




स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय और अन्य विभागों के समन्वय से स्वच्छता गतिविधियां भी लगातार संचालित की जा रही हैं, ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त कर संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket