Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बिजली का झटका दे रही भाजपा सरकार, बिल देख लोगों के उड़ रहे होश : रेखचंद जैन

"स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता परेशान, सरकार जारी करे श्वेत पत्र" जगदलपुर, 19 जून। (रोमेश नामदेव) पूर्व विधायक ज...


"स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता परेशान, सरकार जारी करे श्वेत पत्र"

जगदलपुर, 19 जून। (रोमेश नामदेव) पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आम जनता को "बिजली का झटका" देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यभर में उपभोक्ताओं को इस माह असामान्य रूप से बढ़े हुए बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जहां पिछले महीनों तक एक से दो हजार रुपये तक के बिजली बिल आ रहे थे, वहीं अब कई उपभोक्ताओं को चार से पांच हजार रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं।
रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख विद्युत उत्पादन राज्यों में गिना जाता है। यहां कोयले के विशाल भंडार हैं और अनेक ताप विद्युत संयंत्र संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार बिजली बिलों में हुई वृद्धि को लेकर श्वेत पत्र जारी कर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करे।
पूर्व विधायक ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों का सबसे अधिक असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों से बेखबर होकर केवल बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जो परिवार दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए बढ़ा हुआ बिजली बिल अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है।

"प्लान मेंटेनेंस के नाम पर बढ़ी बिजली कटौती"

रेखचंद जैन ने राज्य में बढ़ती बिजली कटौती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्लान मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। घंटों तक होने वाली बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे घरेलू उद्योग और व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले मानसून पूर्व सीमित अवधि के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जाता था, लेकिन अब पूरे वर्ष इस नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों की दिनचर्या और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

"स्मार्ट मीटर को लेकर भी उठाए सवाल"

रेखचंद जैन ने कहा कि सरकार को स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिनका समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। र्ट मीटर को लेकर भी उठाए सवाल"

पूर्व विधायक ने स्मार्ट मीटर योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार "मोर बिजली ऐप" और स्मार्ट मीटर योजना का लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है, जबकि आम उपभोक्ताओं के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर असंतोष और शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों में जनविरोध के कारण स्मार्ट मीटर योजनाओं पर पुनर्विचार किया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
रेखचंद जैन ने कहा कि सरकार को स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिनका समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket