Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुशासन तिहार को लेकर समीक्षा बैठक, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  "मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सुशासन तिहार की तैयारियां पूरी करें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा" जगदलपुर, 02 मई 2026। उप मुख्यमंत्री...

 "मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सुशासन तिहार की तैयारियां पूरी करें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा"


जगदलपुर, 02 मई 2026। उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बालोद, बस्तर, दुर्ग तथा मानपुर-मोहला जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ से विस्तृत चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सुशासन तिहार की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर स्थलों पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था हो। साथ ही नक्शा-खसरा का निःशुल्क वितरण किया जाए, सेवा सेतु के स्टॉल लगाकर विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी जाए तथा पुलिस विभाग के स्टॉल के माध्यम से अपराधों के नियमों एवं साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिविरों के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और क्षेत्र के मंत्री, विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, जनपद प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।
बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जानकारी दी कि बस्तर जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 28, जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 5 तथा नगर पंचायत बस्तर में 4 शिविर आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के साथ ही राजस्व पखवाड़ा, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना 2.0 के तहत भी शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नरेगा मजदूरी भुगतान, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम आयुक्त एवं पीएचई विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket