Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कमिश्नर डोमन सिंह ने चिउरगांव में जनगणना कार्य का लिया जायजा, सटीक डेटा प्रविष्टि के दिए निर्देश

 "बस्तर संभाग कमिश्नर का निरीक्षण: प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश" जगदलपुर, 02 मई 2026। बस्तर संभाग के कम...

 "बस्तर संभाग कमिश्नर का निरीक्षण: प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश"

जगदलपुर, 02 मई 2026। बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने शनिवार को बस्तर जिले के करपावंड तहसील अंतर्गत ग्राम चिउरगांव का दौरा कर चल रहे जनगणना कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर की जा रही पूछताछ और डेटा संकलन की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने संबंधित परिवारों से बातचीत कर जनगणना के महत्व को समझाया और उन्हें अपने परिवार की पूरी एवं सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

कमिश्नर श्री सिंह ने जनगणना कार्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद प्रगणकों और सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डेटा प्रविष्टि के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्धारण का आधार होते हैं, इसलिए प्रत्येक जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके कार्य और समर्पण की सराहना भी की।

इस दौरान एसडीएम मनीष वर्मा, तहसीलदार रूपेश मरकाम सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket