Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 26.97 लाख का माल जब्त

 जगदलपुर , 14 अप्रैल 2026। बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस...

 जगदलपुर, 14 अप्रैल 2026। बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 54 किलो गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 26 लाख 97 हजार 200 रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान से आए चार व्यक्ति शहर के गोयल धर्मशाला के कमरा नंबर 9 में ठहरे हुए हैं। उनसे मिलने सुकमा जिले के दो युवक भी पहुंचे हैं, जो अपने साथ अलग-अलग बैग में अवैध गांजा लेकर आए हैं। सभी आरोपी इस गांजा को राजस्थान ले जाने की फिराक में थे।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गोयल धर्मशाला में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, पंकज उपरेती, राम सिंह और दुबराज कश्यप शामिल हैं। तलाशी के दौरान चार बैगों में रखे सात पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 54 किलो पाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket