Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा महिला मोर्चा: जिले के 13 मण्डलों में अध्यक्षों की घोषणा, संगठन विस्तार पर जोर

 जगदलपुर, 14 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बस्तर जिले के सभी 13 मण्डलों में भाजपा महिल...

 जगदलपुर, 14 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बस्तर जिले के सभी 13 मण्डलों में भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस निर्णय को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

घोषणा के अनुसार, जगदलपुर पश्चिमी नगर मण्डल में माधवी मण्डल तथा पूर्वी नगर मण्डल में रेखा सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर द्वारा जारी सूची में नगरनार मण्डल से लक्ष्मी घरत, नानगुर मण्डल से करुणा कश्यप, लोहण्डीगुड़ा मण्डल से मंगला मुचाकी, बास्तानार मण्डल से किरण पोयाम, दरभा मण्डल से ललिता कश्यप, तोकापाल मण्डल से बसंती कश्यप, भानपुरी मण्डल से जमुना कश्यप, बस्तर मण्डल से अनिता कश्यप, सरगीपाल मण्डल से खेमेश्वरी कश्यप, बकावण्ड मण्डल से गीता हिकमी तथा करपावण्ड मण्डल से फूलमनी कश्यप को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने अपेक्षा जताई कि महिला मोर्चा की नई टीम कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket