Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर विश्वविद्यालय में 4-5 मई को होगा ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’, सांसद महेश कश्यप ने किया पोस्टर विमोचन

जगदलपुर : इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के तहत 4 और 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रचार...

जगदलपुर : इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के तहत 4 और 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए सोमवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर विमोचन किया।



पोस्टर विमोचन के अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और युवाओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।


इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक—प्रो. कोले, प्रो. सजीवन, प्रो. सोनी, तूलिका शर्मा, रश्मि देवांगन और मिश्रा मौजूद रहे।


कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें डॉ. सुमीत दास, डॉ. राम राकेश जांगिड़, अनिल लुक्कड़, देवेंद्र देवांगन, कल्पना शर्मा, रुद्रा पांडे और आदिप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


आयोजकों ने बताया कि ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ नवाचार, स्टार्टअप, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन युवाओं को नए विचारों, तकनीकी नवाचारों और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket