जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के आड़ावाल-7 मंडल अंतर्गत ग्राम आसना में ...
जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के आड़ावाल-7 मंडल अंतर्गत ग्राम आसना में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन के साथ-साथ आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रमुख रूप से नेतृत्व किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना है, जिससे आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
बैठक में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, प्रभारी उमाशंकर शुक्ला एवं नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ और पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे गांव स्तर पर निरंतर जनसंपर्क बनाए रखें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने की रणनीति पर भी विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में वीरेंद्र साहनी, रोहित पाणिग्रही, मुड़िया राम कश्यप, सुनीता सिंह, विशाल खंबारी, प्रवीण देहारी, नितेश जोशी, महेश राव, राजू राम, सुजीत मिश्रा, त्रिनाथ, तुलसी सेठिया, वेद प्रकाश, गणेश सेठिया, मोतीराम, नरसिंह, सूरज पुजारी, विश्वनाथ भारती, यशवंत पाणिग्रही, सावित्री कश्यप, प्रकाश नायडू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं