Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें—केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम

  NSTFDC जनजातीय उद्यमिता के लिए बना सशक्त उत्प्रेरक रायपुर, 15 अप्रैल 2026 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने अनुसूचित जनजाति समुदा...

 

NSTFDC जनजातीय उद्यमिता के लिए बना सशक्त उत्प्रेरक

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने अनुसूचित जनजाति समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (NSTFDC) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग केवल रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।



नई दिल्ली में आयोजित NSTFDC के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि जनजातीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने NSTFDC को जनजातीय उद्यमिता के लिए एक प्रभावी उत्प्रेरक करार दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छत्तीसगढ़ से चयनित लाभार्थियों—बेमेतरा जिले के किशन ध्रुव (किराना व्यवसाय) एवं धनराज ठाकुर (फोटो स्टूडियो व्यवसाय) के साथ ही राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी प्रवीण कुमार लाटा का स्वागत किया। उन्होंने NSTFDC की सावधि ऋण योजना के तहत सफलतापूर्वक व्यवसाय संचालित करने के लिए इन लाभार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री ओराम ने निगम की जन-केंद्रित कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSTFDC बिना किसी गारंटी (collateral-free) के वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय हितग्राहियों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित होती है। उन्होंने जानकारी दी कि निगम अब तक 16 लाख से अधिक ऋण वितरित कर चुका है और कुल वितरित राशि 4,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत NSTFDC ने नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा, संयुक्त सचिव अनंत प्रकाश पांडे, NSTFDC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टी. रौमुआन पाइते, मध्य क्षेत्र के प्रमुख विकास रंजन सहित विभिन्न राज्यों की चैनलाइजिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि और पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket